फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: एबीवीपी ने फीस वृद्धि वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाली सहित पांच सूत्रीय मांगपत्र सीएम को सौंपा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के विश्वविद्यालय आगमन के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, सुरक्षा और छात्र सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर और इकाई सचिव सुशील शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। परिषद ने आरोप लगाया कि फीस बढ़ोतरी से छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मांगपत्र में प्रदेश में लगातार बंद हो रहे शिक्षण संस्थानों को बंद होने से रोकने, छात्र संघ चुनावों को पुनः बहाल करने तथा हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग भी की गई। इसके अलावा विश्वविद्यालय में छात्रों की यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नई बसों की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया। एबीवीपी नेताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से छात्रों की समस्याओं को उठाता रहा है और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है। उनका कहना था कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो परिषद आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें