जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू के माध्यम से समग्र शिक्षा के तहत राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी 12 जिलों के 96 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। डाइट की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम चार विषयों गणित, विज्ञान, भाषा और पर्यावरण पर आधारित है, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के लिए जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित अटल सदन, देवसदन और शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में केंद्र बनाए गए हैं।