राजधानी शिमला के सचिवालय के समीप दृष्टिबाधित बेरोजगार संघ ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिससे छोटा शिमला संजौली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, चक्कर वाइफरकेशन पर एक ट्रक खराब होकर सड़क के बीच में खड़ा हो गया है। इस वजह से मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। जिससे कि शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के मुताबिक इस वजह से मार्ग पर एक तरफा ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। इस वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। लोगों की सुविधा को देखते हुए पुलिस विभाग ट्रक को हटाने का काम कर रहा है लेकिन तब तक इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहेगी। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।