फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शैवय चौहान बने यूथ इनलाइटनमेंट समिति के जिला अध्यक्ष

यूथ इनलाइटनमेंट समिति की आधिकारिक बैठक शिमला में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहित ठाकुर ने की। बैठक में राज्य कमेटी द्वारा नवनियुक्त जिला कमेटी की स्थापना की गई जिसके साथ प्रदेश कमेटी के कुछ नए सदस्य चुने गए। इस अवसर पर संस्था के जिला अध्यक्ष के लिए शैवय चौहान और महासचिव के लिए योगिंद्र वर्मा को नियुक्त किया गया। बैठक में 132 सदस्यों ने जिला समिति में अपने सदस्यता सुनिश्चित की। इस अवसर पर समिति के पुर्व अध्यक्ष तिजेंद्र ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विक्रांत शेखरी, स्वयं मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें