फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कमला नेहरू अस्पताल में पानी संकट का जायजा लेने पहुंचे महापौर, कहा- मरीजों को नहीं होने देंगे परेशानी

राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में पानी की समस्या को लेकर बुधवार को शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने अस्पताल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली तथा मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर किसी भी प्रकार का असर न पड़े, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान में पानी की कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में नियमित और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में पानी की आपूर्ति लगातार बनी रहे, ताकि मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्सा कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने को कहा गया है। महापौर ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम और संबंधित विभाग मिलकर अस्पताल में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और किसी भी परिस्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें