फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम शिमला कर्मचारियों को मिलेगा पांच फीसदी डीए, दिवाली पर महिलाओं के उत्पादों की बिक्री में भी करेगा मदद

नगर निगम शिमला के कर्मचारियों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। शुक्रवार को महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई निगम की मासिक बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े इस निर्णय के साथ ही दिवाली के अवसर पर शहर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करने की पहल पर भी चर्चा हुई। दिवाली के त्योहार को देखते हुए नगर निगम स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके हाथों से तैयार उत्पाद बेचने के लिए मंच उपलब्ध करवाएगा। निगम की ओर से समूहों द्वारा बनाए गए दीये और अन्य उत्पादों की बिक्री में सहयोग किया जाएगा। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। बैठक में शहर के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्यों और नए निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई। इन कार्यों के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। मासिक बैठक में नगर निगम से जुड़े अन्य विकासात्मक और प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें