फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मैत्री संस्था ने टुटीकंडी क्षेत्र में रोपे 25 पौधे

मैत्री संस्था की ओर से शनिवार को ग्रीन सीन शिमला प्रोजेक्ट के तहत पृथ्वी दिवस के अवसर पर गोद लिए टुटी कंडी क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की महिला सदस्यों ने 25 विभिन्न किस्मों के मौसमी पौधे रोपे। इसके अलावा सदस्यों ने टुटी कंडी सहित आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और सफाई रखने की शपथ ली। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष शशि गुप्ता, मीडिया प्रभारी उमा कुमरा, वरिष्ठ पूर्व उपाध्यक्षा अनीता सूद, सलाहकार कमला भोयल और कांता डोगरा मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें