राजधानी के ऐतिहासिक गति थिएटर में रोहड़ू प्रशासन की ओर से मिस चांशल प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए। यह प्रतियोगिता रोहड़ू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मेले के अवसर पर करवाई जाएगी। ऑडिशन प्रक्रिया में शिमला की लड़कियों ने रैंप वॉक कर अपने जलवे बिखेरे। इस दौरान प्रतिभागियों को रैंप वॉक करने और स्टेज पर अपना परिचय देने के तरीके सिखाए गए।