राजधानी के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल और ललित कला हॉल में चल रही प्रदर्शनी में युवाओं की खासी भीड़ उमड़ी। वैलेंटाइन डे के चलते युवा ज्यादा संख्या में प्रदर्शनी में आकर्षक उत्पादों की खरीदारी के लिए पहुंचे। इस दौरान ललित कला हॉल में भी चित्रकला प्रदर्शनी देखने के लिए युवाओं की खासी भीड़ उमड़ी। यहां युवाओं ने स्टोन आर्ट, मिनी पेंटिंग्स, क्रोशिया से बने रंग बिरंगे फूल और स्कैच की खरीदारी की।