गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार को चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में अलग-अलग कला शैलियों से तैयार चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें मंडला आर्ट और मधुबनी आर्ट की कलाकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। प्रदर्शनी में मुंबई की कलाकार रिंकी वानमोर और उत्तराखंड की पुष्पा मंडल के चित्र शामिल किए गए हैं। इनके अलावा इंडियन फोक आर्ट और रेजिन आर्ट से जुड़ी कलाकृतियां भी दर्शकों के अवलोकन के लिए रखी गई हैं। प्रदर्शित चित्रों और कलाकृतियों की कीमत 100 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक रखी गई है। अलग-अलग कला विधाओं और कीमतों के कारण प्रदर्शनी में कला प्रेमियों के लिए विविध विकल्प मौजूद हैं।