फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बैकलॉग भर्तियों की मांग को लेकर सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधित बेरोजगार संघ का धरना, कुछ देर चक्का जाम

राजधानी शिमला में मंगलवार को दृष्टिबाधित बेरोजगार संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सचिवालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य सुबह करीब 11 बजे सड़क के बीच बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से दृष्टिबाधित वर्ग के लिए लंबित बैकलॉग भर्तियों को जल्द भरने की मांग उठाई। उनका कहना था कि लंबे समय से विभिन्न विभागों में आरक्षित पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इन पदों को भरने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। सड़क पर प्रदर्शन के चलते सचिवालय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए दृष्टिहीन प्रदर्शनकारियों को सड़क के एक ओर बैठाया, जिससे यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो गई। दृष्टिहीन बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से बैकलॉग भर्तियों की प्रक्रिया जल्द शुरू करने और दृष्टिबाधित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। सचिवालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें