ह्यूमन वेलफेयर कोऑपरेटिव सोसायटी में लाखों रुपये लगाने वाले लोगों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पहली बार सोसाइटी में लाखों रुपये लगाने वाले लोग खुलकर सामने आए और सोसाइटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिमला समेत प्रदेश भर से आए लोगों ने सोसाइटी के खिलाफ सरकार से कार्रवाई करने और गरीबों का पैसा वापस लौटने की मांग की। लोगों ने कहा कि हिमाचल के सैकड़ों लोगों का पैसा सोसाइटी लेकर गायब हो गई। नौकरीपेशा, सेवानिवृत्त कर्मचारी, किसानों, मजदूरों का पैसा सोसाइटी डकार गई लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों ने सोसाइटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।