संजौली में विवादित मस्जिद का विवाद एक बार फिर गहरा गया है। आज देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली में प्रदर्शन का एलान किया है। समिति के पदाधिकारी पिछले तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। समिति की मांग है कि नगर निगम कोर्ट और जिला अदालत की ओर से अवैध घोषित किए जा चुके विवादित ढांचे का बिजली-पानी का कनेक्शन काटा जाए और यहां पर नमाज सहित अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके अलावा पिछले हफ्ते मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाने वाले लोगों का रास्ता रोकने के मामले में दर्ज की गई एफआईआर को भी समिति ने वापस लेने की मांग की है।