शिमला के रिच माउंट इलाके में आईजीएमसी के डाॅक्टरों के सरकारी आवास टाइप-टू में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद माल रोड और छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र से बचाव दल माैके पर पहुंचा और आग को बुझाने का काम शुरू किया।