मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष विधानसभा सदन से बार-बार वाकआउट कर रहा है, यह बात समझ नहीं आ रही। पूर्व भाजपा सरकार में नाैकरियां बिकती रहीं। हमने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया और नया आयोग राज्य चयन आयोग बनाया। हमारी सरकार बनने के बाद रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। जाॅब ट्रेनी का सिर्फ नाम बदला है। दो साल बाद ऐसे कर्मी नियमित होंगे। लेकिन विपक्ष सुनना नहीं चाहता। भाजपा पांच गुटों में बंटी है। सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अढाई साल में 34 हजार नाैकरियां निजी और सरकारी क्षेत्र में दी गई है।