मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि इंदिरा ने कई ऐतिहासिक फैसले किए, जिसने भारत के भविष्य की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया। पाकिस्तान का विभाजन, बैंकों के राष्ट्रीयकरण से आर्थिक क्रांति का सूत्रपात, हरित क्रांति की शुरुआत, पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत को आत्मनिर्भर बनाया, सिक्किम को चीन से छीनकर उसका भारत में विलय, 1971 में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा व देश की एकता और अखंडता के लिए उनके त्याग एवं तपस्या की गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर एमसी शिमला के मेयर सुरेंद्र चाैहान, विधानसभा में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक रणजीत राणा सहित अन्य गणमान्य माैजूद रहे।