राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में कॉलेज वुमन सेल के सहयोग से गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ कमला नेहरू अस्पताल शिमला डाॅ. निधि जिंदल ने मुख्य वक्ता के रूप में एमए और बीएससी अंतिम वर्ष की छात्राओं को मासिक धर्म और व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के संबंधित विषय को लेकर पूछे सवालों के जवाब भी दिए। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना भी मौजूद रहीं।