फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऑकलैंड हाउस स्कूल में वार्षिक कार्निवल का आयोजन

शिमला के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स में स्कूल के 160वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को वार्षिक कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूर्व छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम में मौसम खराब होने के कारण इंडोर प्रतियोगिता ही आयोजित की गई। कार्निवल में फूड स्टॉल, मनोरंजक खेल, मेहंदी और टैटू कॉर्नर, हस्तशिल्प उत्पाद, छात्राओं की कलाकृतियों तथा स्मृति चिह्नों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित जैम सेशन आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्य स्मारकी स्मांतराय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा (आईएएस) मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें