अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग भट्टाकुफर में अमर उजाला की ओर से जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही छात्राओं के लिए डांस, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशक सोभा ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।