पर्यावरण विज्ञान प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग, हिमकोस्ट, स्कूली बच्चों और हीलिंग हिमालय के 300 प्रतिभागियों की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सफाई अभियान के दौरान जाखू पहाड़ियों के आसपास से एक टन से अधिक प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्र किया गया। इस दौरान पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुरेश सी. अत्री भी मौजूद रहे।