राज्यसभा में महाराणा सांगा के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद अब मेवाड़ की शेरनियों ने हुंकार भरी है। शुक्रवार को उदयपुर कलेक्टरी के बाहर सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकने और प्रदर्शन करने के बाद श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की महिला विंग जिलाध्यक्ष कृष्णा राठौड़ ने कहा कि अब हम सभी क्षत्राणियां नंगी तलवारें लेकर खुद सड़कों पर उतरेंगे और हमारे महाराणाओं का अपमान करने वालों को सबक सिखाएंगे।
साथ ही उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन की जुबान काटकर लाने वाले को 21 लाख का इनाम देने की घोषणा की। आक्रोशित क्षत्राणियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर रामजीलाल को सबक नहीं सिखाया तो भविष्य में हर कोई अपनी राजनीति चमकाने के लिए मेवाड़ के महाराणाओं का अपमान करता रहेगा।
यह भी पढ़ें: जिंदा बम मामले में चार आरोपी दोषी करार, आठ अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा
आपको बता दें कि संसद में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा को गद्दार बताते हुए समस्त राजपूतों को गद्दार की औलाद बताया था। उन्होंने कहा कि अगर सभी मुस्लिम बाबर की औलादें हैं तो राणा सांगा भी गद्दार थे। जो इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को हिंदुस्तान में लाए थे।
यह भी पढ़ें: जयपुर में नगर निगम हेरिटेज की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन, लगाया ये आरोप
रामजीलाल ने सभी राजपूतों को भी गद्दार की औलाद बताया था। उनके इस बयान के बाद राजनीति महकमों के साथ पूरा मेवाड़ बदले की आग में झूलस रहा है। जगह-जगह रामजीलाल के पुतले फूंके जा रहे हैं और उनको बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।