फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Crime: युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गैस सिलिंडर भरवाने के बहाने ले गया था पीड़िता को

Wed, 12 Mar 2025 05:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

धौलपुर जिले में एक युवक ने नौ साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है। पड़ोसी युवक नाबालिग को गैस सिलिंडर भरवाने के बहाने उसे ले गया था और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की बड़ी बहन ने आंगई पुलिस थाना पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्जकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

आंगई पुलिस थाना पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि पड़ोसी युवक रामलखन गैस सिलिंडर भरवाने के लिए जा रहा था। उसके घर से उसकी नौ साल की छोटी बहन को साथ ले गया था। आरोपी ने रास्ते में लौटते समय उसकी छोटी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसकी बहन को घर छोड़ गया। जहां आरोपी ने बड़ी बहन को पीड़िता के बाइक से गिरने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: कश्मीर वाली प्रेमिका के लिए उदयपुर वाली पत्नी को मारा, परिजन बोले- हत्यारा पति फरार

बड़ी बहन ने छोटी बहन से मामले की जानकारी ली तो उसने गलत काम करने की बात कही। पीड़िता की बड़ी बहन ने नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पर मामला दर्ज कराया है। मामले में आंगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दो राज्यों की सीमा पर भड़की आग, वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें