फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara Crime: सरिए से वार कर छोटे भाई की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Tue, 11 Mar 2025 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में शहर कोतवाली के कांकरा डूंगरी गांव में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सिर पर सरिए से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, कांकरा डूंगरी गांव निवासी बक्सू पुत्र पूंजा मकवाना अपने बड़े भाई मांगू के साथ सोमवार रात को खेत पर सिंचाई के लिए गया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान मांगू ने छोटे भाई बक्सू के सिर पर लोहे का सरिया मार दिया। उसके चिल्लाने पर आसपास के खेतों में काम करने वाले और परिवार के लोग पहुंचे। इस पर मांगू मौके से भाग गया। 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: उदयपुर की पहाड़ियों में फिर लगी आग, देबारी क्षेत्र में फैला दावानल, Video

परिजन घायल बक्सू को लेकर महात्मा गांधी चिकित्सालय आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी मांगू की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: विधानसभा में गूंजा गर्भवती से दुष्कर्म का मामला, जूली बोले- सीएम के विधानसभा क्षेत्र में है ये हाल
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें