फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: चलती बोट से फतहसागर झील में कूदे युवक का शव 36 घंटे बाद बरामद, सट्टे में हारा था 15 लाख रुपये

Thu, 03 Apr 2025 07:56 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर की फतहसागर झील में दो दिन पहले एक युवक ने चलती बोट से छलांग दी थी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। युवक का शव 36 घंटे तक झील के अंदर झाड़ियों में फंसा रहा। सिविल डिफेन्स की टीम ने लगातार रेसक्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि युवक ने झील में कूदने से पहले अपना मोबाइल फोन नाव में छोड़ दिया था उसी आधार पर उसकी शिनाख्त हुई थी। मोबाइल फोन के आधार पर जानकरी जुटाई तो मालूम चला कि वह जालौर के सायला गांव का रहने वाला है और सट्टे में 15 लाख की उधारी होने से परेशान था। नाव में मिले युवक के मोबाइल फोन से उसके भाई को कॉल लगाया तो उसने बताया कि युवक का नाम दिनेश पुरोहित है, जो सायला का रहने वाला है। मृतक के भाई ने बताया कि दिनेश मुंबई में नौकरी करता है और इस दौरान उसे सट्टा खेलने की लत लग गई। सट्टे में दिनेश करीब 15 लाख रुपये हार चुका है और अब बुकी उसे लगातार पैसो के लिए परेशान कर रहे हैं। संभवतः इसी वजह से दिनेश ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।

ये भी पढ़ें- मंदिर में घुसे चोर को लोगों ने पीटा, बोला- ऊपरवाला नहीं मार रहा तो तुम क्यों मार रहे हो?

फिलहाल पुलिस ने शव को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के उदयपुर पहुंचने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रेस्क्यू टीम के वाहन चालक सुरेश सालवी, बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया, गोताखोर विजय नकवाल, भवानी शंकर वाल्मीकि, विपुल चौधरी, मनोज जी सी और रवि शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिली। युवक के रेसक्यू में मनोज जी सी तथा विपुल चौधरी की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें