फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में SI भर्ती रद्द होने को लेकर क्यों शुरू हुआ हंगामा? उदयपुर के प्रदर्शनकारियों के तर्क में कितना दम

Tue, 02 Sep 2025 02:43 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के रद्द होने के खिलाफ मंगलवार को उदयपुर में भी अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में युवा SI अभ्यर्थी हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। उनका कहना था कि मेहनती और ईमानदार अभ्यर्थियों को कुछ लोगों की बेईमानी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे SI अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार और एजेंसियां पेपर लीक रोकने में नाकाम रही हैं। लेकिन इसकी सजा उन अभ्यर्थियों को दी जा रही है जिन्होंने पूरी मेहनत से परीक्षा दी थी। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच कई बार तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन नाराज़ छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

वैकल्पिक समाधान की उठी मांग
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर भर्ती परीक्षा को रद्द करना ही था तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई के बाद ही फैसला होना चाहिए था। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने वैकल्पिक समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Flood: सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को किया अलर्ट, पंजाब के CM से की बात; घग्गर नदी का बढ़ा जलस्तर

यह भर्ती लंबे समय से विवादों में रही
बता दें कि हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने SI भर्ती 2021 को रद्द कर दिया था। यह भर्ती लंबे समय से विवादों में रही है। पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के चलते कई बार जांच बैठाई गई, लेकिन निष्पक्ष परीक्षा की मांग लगातार उठती रही। कोर्ट के फैसले के बाद राज्यभर में अभ्यर्थियों का गुस्सा सामने आ रहा है। इधर, अभ्यर्थियों के परिजनों ने भी सरकार से गुहार लगाई है कि युवाओं की मेहनत को देखते हुए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए। उनका कहना है कि लाखों परिवारों ने इन बच्चों की तैयारी के लिए सबकुछ दांव पर लगाया है। ऐसे में पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करना सही समाधान नहीं है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: 'शिक्षा वीर' पर सियासत गरमाई-कांग्रेस बोली बीजेपी ने उच्च शिक्षा में “अग्निवीर मॉडल” लागू किया

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें