फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: राणा सांगा पर आपत्तिजनक बयान को लेकर सपा सांसद के खिलाफ विरोध, उदयपुर में परिवाद दर्ज

Mon, 24 Mar 2025 06:05 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा सांगा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद पूरे प्रदेश में विरोध तेज हो गया है। विभिन्न संगठनों ने सपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में उदयपुर में राष्ट्रीय सनातन एकता मंच ने हिरण मंगरी थाने में सांसद रामजीलाल के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस से सांसद पर मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वैभव चाष्ठा ने सपा सांसद की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महाराणा सांगा सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनका अपमान संपूर्ण भारत के वीर शौर्य और संस्कृति का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सांसद रामजीलाल के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा।

पढ़ें: अच्छी खबर: जोधपुर-नागौर हाईवे को फोरलेन में अपग्रेड करने की मिली मंजूरी, मंत्री गजेंद्र सिंह ने जताया आभार इस विरोध के तहत उदयपुर में हजारों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक महापुरुषों का अपमान कर राजनीति करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने सपा सांसद से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की। इस घटना के बाद राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में भी सांसद रामजीलाल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। संगठनों ने साफ किया कि अगर सरकार ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे देशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें