पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवादित पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के उदयपुर जिले के प्रतापनगर चौराहे पर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में दोनों नेताओं को ‘वतन, धर्म और पूर्वजों के गद्दार’ बताया गया है। ब्रिज पर लगे इन पोस्टरों में नेताओं की तस्वीरें भी हैं और एक सीलनुमा ठप्पा भी बना हुआ है, जिसमें यह विवादित टिप्पणी लिखी है।