फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: उदयपुर पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Sat, 14 Feb 2026 08:00 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को उदयपुर पहुंचीं। वे शाम करीब 4:30 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक) पर उतरीं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मिडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान की जमकर तारीफ की।

ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ हुआ सीएम का स्वागत 
मुख्यमंत्री के आगमन पर एयरपोर्ट से शहर के गुलाब बाग तक बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उदयपुर दौरा पहली बार है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में पहले से ही भारी उत्साह था। स्वागत समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुई थी प्रेम बाईसा की मौत

मनजिंदर सिंह सिरसा की बेटी की शादी में होंगी शामिल
मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान यहां दिल्ली सरकार में मंत्री और उनके सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा की बेटी की शादी में शामिल होने के साथ ही निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार को  दोपहर में महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए  रवाना होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदयपुर आने पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत करते हुए राजस्थान की प्रशंसा की और फिर कार में बैठकर प्रस्थान कर गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें