फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: 'लुटेरी गैंग बन गई है BAP पार्टी, जनप्रतिनिधि और सरपंचों से अवैध वसूली करवा रहे रोत'; सांसद रावत

Mon, 02 Jun 2025 03:06 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने अपना एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों और नेताओं पर तीखे हमले किए। उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी अब लूटेरी गैंग बन चुकी है, जो जनजातीय समाज को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने बागीदौरा विधायक पर रिश्वतखोरी के आरोप भी लगाए और इसे बेईमानी का इतिहास करार दिया।

रावत ने आरोप लगाया कि BAP आदिवासी विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा दे रही है और हिंदू समाज, जनजातीय गौरव, महिलाओं की गरिमा और शिक्षा को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि 'आदिवासी हिंदू नहीं हैं' जैसे बयान, विदेशी ताकतों और मिशनरी विचारधाराओं का हिस्सा हैं, जो समाज में विभाजन फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें:  एटीएम में ब्लैक टेप और डबल लेयर ट्रिक से 9000 रुपये की ठगी, अलवर में साइबर ठगी का नया तरीका उजागर

इसके साथ ही, रावत ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि रोत जनप्रतिनिधियों और सरपंचों से अवैध वसूली करवा रहे हैं। ऑपरेशन सिंधूर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा का विषय है और इसे वोट बैंक की राजनीति से दूर रखना चाहिए। कांग्रेस पर बोलते हुए रावत ने कहा कि पार्टी अब गांधीवाद से भटक चुकी है और केवल परिवार केंद्रित हो गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता पाकिस्तान जैसे नैरेटिव को वोट बैंक के लिए अपना रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें