फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: नहरों में टेल पर नहीं पहुंचा पानी, किसान हो रहे परेशान, वीडियो में सुने क्या बोले लोग

Wed, 27 Nov 2024 07:34 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

टोंक जिले के धरती पुत्रों की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से फसलों की सिंचाई के लिए छोड़े गए नहरों में पानी आठ दिन में भी 12 किलोमीटर पार नहीं कर पाया है। किसान पानी का इंतजार टकटकी लगाए कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।

किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीसलपुर सहित बीसलपुर परियोजना के अंतर्गत आने वाला दाखियां बांध की नहरें 20 नवंबर को खोली गई थी। उसके उपरांत टेल पर पानी नहीं पहुंचा। दाखियां बांध हेड से टेल तक की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आठ दिन में आठ किलोमीटर से भी कम नहर चलाई है। जबकि सिंचाई नीति के अनुसार, टेल से सिंचाई करने का होता है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।

आज किसानों ने नहर के आठ नंबर आउट लेट पर प्रदर्शन कर चेतावनी जारी किया कि कल तक पानी नहीं पहुंचा तो 29 तारीख से धरना चालू किया जाएगा। मेहंदवास मालियों की झोपड़ा अमीनपुर नवाबपुरा अरनिया नील 16, 50 हेक्टेयर जमीन सिंचित होनी है। किसान रामस्वरूप सैनी का कहना है कि रात भर पानी का इंतजार में बैठे रहते हैं। विभाग न तो गशत कर रहा है न ही पानी चोरी रोक रहा है। फसलें पानी के अभाव में बिगड़ने की स्थिति में हैं।

किसान नेता भरतराज ने बताया कि दो साल पहले कलेक्टर के आदेश पर परियोजना के एक्शन और एईन और किसानों के साथ समझौता हुआ था। उस समय कहा था कि सिंचाई नीति के अनुसार टेल से सिंचाई होगी। दिन-रात पेट्रोलिंग की जाएगी। पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वर्तमान कलेक्टर ने भी पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। जगह-जगह अंडर ग्राउंड पाइप लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं। बीसलपुर लिंग माइनर से आठ क्यूसिक पानी मिलना था, जो की नहीं मिल रहा है। अभी ऐसे में देखना है कि टेल के किसानों को पानी कैसे मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें