फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: पढ़ाई के तनाव में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 02 Oct 2025 09:03 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक प्राइवेट हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे 11वीं क्लास के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवि प्रकाश निवासी नगरफोर्ट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रवि ने अपने कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह करीब 11 बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो साथी छात्र ने वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर रवि फंदे से लटका मिला।

ये भी पढ़ें:  Rajasthan News: धौलपुर में विसर्जन के दौरान दो मासूमों की डूबकर मौत, गांव में मातम

एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि छात्र इसी साल जुलाई में पढ़ाई के लिए टोंक आया था और बायो साइंस का स्टूडेंट था। बुधवार शाम उसकी आखिरी बार परिजनों से बात हुई थी। परिजनों के अनुसार रवि पढ़ाई में मन न लगने की शिकायत करता था। हालांकि वह पढ़ाई में होशियार था और उसने दसवीं में 91.83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उस समय नगरफोर्ट स्कूल में उसका सम्मान भी किया गया था और टॉपर्स की लिस्ट में उसका नाम शामिल हुआ था।

ग्रामीणों ने बताया कि रवि गरीब परिवार से था और उसके माता-पिता खेती किसानी करते हैं। घर में बड़ा भाई गोविंद और बहन रीना है। तीनों में रवि सबसे छोटा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें