फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सिरोही की अनोखी शादी, दुल्हन लेने गांव पहुंचे दूल्हे का अंदाज देख ग्रामीण रह गए हक्का-बक्का

Tue, 04 Feb 2025 02:43 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

राजस्थान के सिरोही जिले के पेशुआ गांव में लोगों ने एक शादी में अनोखा ही नजारा देखा। सिरोही की बेटी की ये शादी यहां रहने वाले लोगों के लिए ये यादगार बन गई। ग्रामीणों के लिए भी ये शादी आकर्षण का केंद्र बन गई। इस अनोखी शादी के गुजरात के सुरेन्द्रनगर से दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा। गांव में यह इस तरह की पहली शादी थी।

गौरतलब है कि पिंडवाड़ा उपखंड के पेशुआ गांव में पूजा कंवर पुत्री जनक सिंह की सुरेन्द्रनगर, गुजरात के महेंद्रदान पुत्र हिंगूदान से शादी हुई है। शादी के बाद दुल्हन पूजाकंवर को ले जाने के लिए दूल्हा महेंद्रदान हेलीकॉप्टर में सवार लेकर पहुंचा था। गांव में यह इस तरह की पहली शादी होने से यह ग्रामीणों के लिए भी खासा आकर्षण का केंद्र रही। हेलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले वहां बनाए गए हेलीपैड पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। जैसे ही दूल्हा हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचा यहां मौजूद ग्रामीण इस यादगार पल को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। परिवारजनों द्वारा बारात पक्ष की भव्य तरीके से अगवानी की गई।

गांव में पहली बार कोई दुल्हा दुल्हन को लेंने हेलीकॉप्टर से पहुंचा
गुजरात सीमा से सटे सिरोही जिले में भी बीते सालों में शाही शादियों का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है। लग्जरी वाहनों में सवार होकर कई बारातें आ चुकी हैं, लेकिन पिंडवाड़ा उपखंड के पेशुआ में हेलीकॉप्टर से आई बारात ने शाही शादी में एक और अध्याय को जोड़ दिया। गांव के लोगों ने बताया कि गांव में हुई कई शादियों में महंगी गाड़ियों और ऊंट-घोड़े के साथ बारात निकालते तो कई बार देखा है, लेकिन गांव में हेलीकॉप्टर पहली बार देखने को मिला। बदलते जमाने के साथ अब शादियों में बारात भी मॉडर्न हो गई है। यह अनोखी शादी न केवल पेशुआ के ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई, बल्कि यह एक यादगार पल भी बन गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें