फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: एक करोड़ रुपये की शराब जब्त मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, फरारा वारंटी को किया गिरफ्तार

Sun, 06 Apr 2025 08:45 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड रीको थाना पुलिस ने 1 करोड़ रुपये की जब्त शराब के मामले में बीते छह माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी जिले के थानास्तरीय टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भावनिसिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश और नवीत कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह, निवासी गांव बाड़ा, थाना सदर अंबाला, जिला अंबाला (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। गुरप्रीत सिंह शराब तस्करी के एक बड़े मामले में वांछित था और लगातार फरार चल रहा था।

पढ़ें: जामसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 89 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2024 को मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 1003 कार्टन जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई में खुमाराम नामक एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के दौरान आगे राहुल, पवनकुमार और चूनाराम को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह तभी से फरार था।

हर बार बदल रहा था ठिकाना, चंडीगढ़ से हुई गिरफ्तारी
गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न टीमें गठित कर लगातार प्रयास किए, लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हर बार अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा। अंततः पुलिस को उसकी चंडीगढ़ में मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर टीम ने वहां दबिश देकर उसे दस्तयाब किया और आबूरोड लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरप्रीत सिंह को टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में रखते हुए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल, मामले की अग्रिम जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें