फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: पटवारियों की 2 दिवसीय पेनडाउन हड़ताल आज से, एप में संशोधन होने तक गिरदावरी कार्य का बहिष्कार

Wed, 18 Sep 2024 04:09 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

राजस्थान पटवार संघ के तत्वावधान में आबूरोड में बुधवार से पटवारियों की 2 दिवसीय पेनडाउन हड़ताल शुरू हुई। हड़ताल के पहले दिन गिरदावरी कार्य का बहिष्कार किया गया। इसके साथ ही तहसीलदार मादाराम को राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन के अनुसार फसल खरीफ 2081 की गिरदावरी राज खसरा गिरदावरी एप से ऑनलाइन की जानी है। इस एप में आवश्यक अपेक्षित संशोधन के लिए गत 22 अगस्त को अतिरिक्त भू प्रबंध अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। इसमें लोकेशन बफर 50 मीटर के स्थान पर 350 मीटर करने, लोकेशन डिसेबल का ऑप्शन पटवारी स्तर पर करने, पटवारी द्वारा किसान की गिरदावरी सत्यापन करते समय लोकेशन की बाध्यता को हटाने, लोकेशन पर जाकर गिरदावरी करते समय सुरक्षा का दृष्टि से महिला पटवारी के लिए विभाग से आवश्यक निर्देश जारी करने और एप से कार्य की गति को बढ़ाने पर संशोधन की सहमति प्रदान की गई थी।

बैठक में हुई सहमति के बिंदुओं पर 25 दिन बाद भी संशोधन नहीं हुए हैं। संगठन ने समय पर गिरदावरी का काम पूरा करने के लिए यह संशोधन अविलंब करवाए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि इन संशोधनों के बिना गिरदावरी कार्य करना संभव नहीं है इसलिए संशोधन होने तक गिरदावरी कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पटवार संघ उपशाखा अध्यक्ष डॉ. हनुमान चौधरी, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, अशोकसिंह, कैलाश कुमार, भावेश सिंदल, मोहिनी कुमारी, अंकित सोनी, श्रवण कुमार व बच्चूराम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें