फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड में धूमधाम से मनाया कैथोलिक गिरजाघर का शताब्दी समारोह, ये धार्मिक कार्यक्रम हुए संपन्न

Mon, 26 Jan 2026 04:47 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सिरोही के आबूरोड के रेलवे ग्राउंड के समीप स्थित होली नेम ऑफ जीसस कैथोलिक गिरजाघर का शताब्दी समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन हुए। गिरजाघर की आकर्षक सजावट की गई थी। इसमें अजमेर धर्म प्रांत के धर्म अध्यक्ष बिशप स्वामी  विभिन्न धर्म प्रांत के 35 गिरजाघर के पल्ली पुरोहित सहित समाजबंधु शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र आराधना व प्रार्थना यूखरिस्ट अनुष्ठान प्रारंभ हुआ आराधना व प्रार्थना कैथोलिक संस्कार के बाद बाइबल का वाचन धर्मप्रांत के बिशप जॉन कार्वाल्हो ने किया। इस दौरान उनका कहना था कि भक्ति एवं सुखी जीवन के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति में जीवन जीने वाले खुशहाल रह सकते है। वर्तमान दौर में हम लोग व्यर्थ की परेशानियों में जी रहें है।

ये भी पढ़ें- Bhilwara: भीलवाड़ा में शान से फहराया तिरंगा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ली परेड की सलामी

इससे पूर्व धर्म प्रांत के धर्म अध्यक्ष एवं सुपीरियर का फादर जोजो द्वारा पुष्प माला से अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि इस गिरिजाघर के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह धार्मिक आयोजन हुआ है।

पल्ली समुदाय में नजर आया उत्साह 
होली नेम ऑफ़ जीसस गिरजाघर के गायन मंडली द्वारा गिरजा घर के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक मोतीराम कोली ने की। कार्यक्रम में गिरजाघर के बालक एवं बालिकाओं द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लोगों ने तालियां बजाकर नृत्य एवं गायको का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें