फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड में मासिक हाट बाजार बंद होने से व्यापारी नाराज, नगर पालिका परिसर में किया प्रदर्शन

Thu, 14 Nov 2024 08:48 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड में मासिक हाट बाजार बंद करने से नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के निर्णय के खिलाफ खुलकर रोष जताया गया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शहर के गांधीनगर क्षेत्र में लगने वाले इस मासिक हाट बाजार में शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में व्यापारी यहां आते हैं। काफी किफायती भावों पर सामान मिलने से यह मासिक हाट बाजार आमजन के भी आकर्षण का केंद्र रहता है। नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सवेरे यहां पहुंचकर व्यापारियों को बैठने नहीं दिया। इसके साथ ही नहीं मानने वाले व्यापारियों का सामान जब्त करने की चेतावनी दी गई। इससे उनके सामने खासी परेशानियां खड़ी हो गई हैं।

बोर्ड बैठक से बाहर ही रोकने पर जताई नाराजगी
जिस समय ये व्यापारी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे तो उस दौरान वहां बोर्ड की बैठक चल रही थी। इस वजह से सभी को बाहर ही रोक दिया गया। उधर, मासिक हाट बाजार के व्यापारियों के यहां पहुंचने की जानकारी मिलने पर शहर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा उन्हें वहां से हटवाया। जैसे ही बोर्ड बैठक सम्पन्न होने के बाद पार्षद एवं नगरपालिका चेयरमैन मगनदान चारण बाहर आए तो व्यापारियों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान मासिक हाट बाजार को बंद करवाने पर नाराजगी जताई।

वार्ड में विकास कार्य करवाने की मांग
पार्षद अभिषेक मेरू ने नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर वार्ड 40 में कॉलोनी में रोड के दोनों साईड में इंटरलॉकिंग टाईल्स लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चालू करवाने, वार्ड की कॉलोनी में जो भी कॉमन प्लॉट छोडे गए है उनकी बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाने, कॉमन प्लॉट के विकास करवाना एवं गार्डन विकसित करवाने की मांग की गई। इसके साथ ही वार्ड से होकर गुजर रहे संपर्क रोड के दोनों ओर लगाए टीन शेड से लोगो को हो रही असुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें