फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड रोडवेज बस स्टैंड पर लावारिस बैग से मिला 10.706 किलोग्राम गांजा, तस्कर फरार

Thu, 11 Dec 2025 04:30 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड रोडवेज बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिले बैग से 10.706 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आबूरोड शहर पुलिस थाना के उपनिरीक्षक भगवाराम को जांच सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस को आबूरोड रोडवेज बस स्टैंड पर लावारिस हालत में पड़े बैग में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। इस पर शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी, कांस्टेबल ओमप्रकाश, धरमाराम, श्रवण कुमार और हिम्मताराम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बैग को खोलकर देखा तो उसमें तीन थैलियां पाई गईं। इनमें सूखे गांजे की पत्तियां भरी हुई पाई गईं। आवश्यक कार्रवाई के बाद इस गांजे को जब्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से बचने के बैग को छोड़कर भागने का है अंदेशा
इस मामले में पुलिस का अंदेशा है कि जो व्यक्ति ये गांजा लेकर जा रहा होगा, उसे पहले ही पुलिस के इसे पकड़े जाने का अंदेशा हो गया होगा। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए वह इस बैग को यहीं पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया होगा। फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जांच कर इस मामले में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, बवाल के डर से 30 परिवारों ने घर छोड़ा; किसानों ने क्या चेतावनी दी?

राजस्थान से गुजरात ले जाई गई 39 लाख रुपये की शराब जब्त
उधर, गुजरात पुलिस द्वारा राजस्थान से गुजरात ले जाई गई 39 लाख रुपये की शराब जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। इसमें ट्रक से 39 लाख 27 हजार 292 रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में बनासकाठा, गुजरात निवासी युवराजसिंह जयेंद्र सिंह, प्रदीप, अशफाक पुत्र अमजदभाई, वकील सिंह हुजूर सिंह डाभी, वासडा और नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें