फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: फतेहपुर के नबीपुरा गांव के पास अचानक मार्शल गाड़ी में लगी आग, जिंदा जला युवक

Sun, 27 Apr 2025 08:54 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नबीपुरा गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बलोद से नबीपुर की ओर जा रहे कच्चे रास्ते पर एक मार्शल गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने जल चुके युवक के शव को बाहर निकालकर फतेहपुर के राजकीय धानुका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान बागडोदा गांव निवासी नटवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नटवर सिंह झुंझुनू जिले के मंडावा से अपने गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक गाड़ी में आग लग गई। हादसे के वक्त युवक अकेला था और आग इतनी तेजी से फैली कि वह गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाया।

ये भी पढ़ें-  बारां में कांस्टेबल ने बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, समझाने गए नेताजी पर भी छोड़ा हाथ, जानें मामला

फतेहपुर थाना अधिकारी ने बताया कि सुबह थाने पर फोन से सूचना मिली थी कि एक मार्शल गाड़ी में आग लगी हुई है और उसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर रवाना हुआ और दमकल वाहन को भी मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू पाने के बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें जला हुआ शव मिला।

ये भी पढ़ें-  'दुश्मन को पीछे हटने का मौका तक नहीं मिलेगा', सैयद नसीरुद्दीन ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

स्थानीय लोगों ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक युवक नटवर सिंह मंडावा से लौटते समय इस रास्ते से गुजर रहा था। प्रारंभिक जांच में गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल फतेहपुर थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें