फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: शेखावाटी में ठंड का कहर जारी, फतेहपुर में बर्फ की चादर, जानें कब मिलेगी राहत

Mon, 12 Jan 2026 09:53 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में तेज सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। फतेहपुर कस्बे में आज लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रविवार को यह तापमान माइनस 3.4 डिग्री तक गिर गया था, जो इस सर्दी सीजन का सबसे कम तापमान था। आज के दिन कोहरे की अनुपस्थिति के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि ठंड का असर अभी भी बना हुआ है और गाड़ियों की छतों तथा फसलों को ढकने के लिए लगाए गए कपड़ों पर बर्फ जमी हुई देखी गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जिले में कल भी इसी तरह की तेज ठंड रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब रह सकता है।

पढ़ें- Bihar Crime: युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर रात भर बरपाया कहर; एक गिरफ्तार

मकर संक्रांति के बाद लोगों को राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कोल्ड वेव का असर कम होगा। विशेषज्ञों के अनुसार मकर संक्रांति से लेकर दो-तीन दिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश में कोई नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता है और बारिश होती है, तो ठंड का असर एक बार फिर बढ़ सकता है। वहीं, यदि मौसम लगातार शुष्क रहता है तो धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें