फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, महिला परिजनों ने की मारपीट, अब हिरासत में

Wed, 24 Sep 2025 10:59 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीकर

राजस्थान में आरोपियों की धरपकड़ के दौरान पुलिस के साथ मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सीकर जिले के धोद कस्बे का है। यहां मौलासर पुलिस 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गई थी। पुलिस ने आरोपी गौतम को पकड़ लिया लेकिन इसी दौरान उसके परिवार के सदस्यों ने दोनों पुलिस कांस्टेबलों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मौलासर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लापता हो गई थी। परिवार ने किडनैपिंग का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके बयान लिए, जिसमें दुष्कर्म की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची। जैसे ही पुलिस आरोपी को घर के बाहर लेकर आई, आरोपी के परिवार ने कांस्टेबल मुकेश और विजेंद्र को बिजली के पोल के पास घेर लिया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पेपर लीक विवादों के बीच RPSC में तीन नए सदस्य नियुक्त, एक पूर्व IPS व दो संघ से जुड़े

परिवार के लोगों ने दोनों कांस्टेबल की कॉलर पकड़कर मारपीट की, महिलाओं ने कई बार उनके बाल खींचे और थप्पड़ भी मारे। दोनों कांस्टेबलों ने तुरंत स्थानीय धोद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गौतम सहित अन्य परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया। दोनों कांस्टेबलों ने राजकार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें