फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: गूगल मैप के चक्कर में कार के ब्रेक लगाए, ट्रेलर से टकराकर 3 कारें भिड़ीं, एयरबैग से बची 5 की जान

Mon, 28 Apr 2025 08:07 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

जिले के रींगस थाना क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार ने गूगल मैप के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर फांदते हुए सामने से आ रही दो अन्य कारों से जा भिड़ी।

हादसे में तीनों कारों में सवार सात लोगों में से पांच की जान कारों के एयरबैग खुलने से बच गई। वहीं ट्रेलर चालक व उसका खलासी मौका पाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: किशोरी और उसकी मां पर एसिड अटैक करने वाला गिरफ्तार, खंडहर में छिपा था आरोपी

पुलिस के अनुसार पंजाब के फाजिल्का निवासी प्रेम सिंह और उसका साथी गूगल मैप के जरिये रास्ता देखकर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर उन्हें लाखनी मोड़ से टर्न लेना था, लेकिन वे मोड़ पार कर लगभग 20 फीट आगे निकल गए। रास्ता छूटने का एहसास होते ही चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार डिवाइडर लांघकर सड़क के दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रही दो कारों से टकरा गई। इनमें से एक कार जयपुर की ओर से आ रही थी और दूसरी कार में झुंझुनू निवासी आरएएस अधिकारी राकेश गढ़वाल व उनके चालक शंकरलाल मीणा सवार थे। हादसे में वे दोनों घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया।

हादसे के चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रेलर समेत तीनों क्षतिग्रस्त कारों को साइड करवा कर सड़क खाली करवाई और सभी वाहनों को रींगस थाने में खड़ा करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें