फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: पिथौरागढ़ में शहीद हुआ अजीतगढ़ का लाड़ला, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Updated Fri, 04 Apr 2025 01:14 PM IST

जिले के अजीतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ढाणी लोहिया गांव का वीर सपूत, आईटीबीपी जवान रतनलाल गुर्जर देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के जाजरदेवल क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान ऑक्सीजन स्तर कम होने से उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 14वीं बटालियन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में तैनात थे।

शहीद की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की आंखें नम हो उठीं और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया। शहीद रतनलाल का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह अजीतगढ़ पुलिस थाना लाया गया, जहां से तिरंगा बाइक रैली के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ढाणी लोहिया में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: लॉरेंस गैंग का कुख्यात शूटर आदित्य दुबई से गिरफ्तार, पूछताछ के बाद नागौर में होगी पेशी

गौरतलब है कि शहीद रतनलाल गुर्जर चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार पहले भी देश के लिए बलिदान दे चुका है। बड़े भाई रामपाल गुर्जर भी भारतीय सेना में कार्यरत थे और लगभग चार साल पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। अब एक बार फिर इस परिवार ने देश के लिए एक और लाल खो दिया।

शहीद के परिजनों को अब तक इस दर्दनाक खबर की जानकारी मिलने के बाद गम का माहौल है। गांव के लोगों ने अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व जताया लेकिन आंखें नम रहीं। अंतिम संस्कार के समय आईटीबीपी, सेना, पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने भी शहीद रतनलाल की शहादत पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपने इस सपूत पर गर्व है, जिसने देश की सेवा में प्राण न्योछावर कर दिए।

शहीद रतनलाल गुर्जर की यह शहादत केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है। देश हमेशा उनके बलिदान को याद रखेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें