फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बनास नदी में रपट से बुजुर्ग महिला बहकर लापता, SDRF और सिविल डिफेंस का सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 05 Oct 2025 08:27 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर जिले के दौबड़ा कला-महेश्वरा रपट पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोरवाड़ा गांव निवासी 75 वर्षीय रतन देवी पत्नी रामकरण गुर्जर बनास नदी में बह गईं। महिला किसी काम से नदी पर गई थीं, इसी दौरान तेज पानी के बहाव में संतुलन खोने से वे बह गईं और लापता हो गईं।
 
बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण असफल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब रतन देवी को पानी में बहते देखा गया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। लेकिन बनास नदी में पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण ग्रामीण उन्हें नहीं बचा सके।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजसमंद में भीषण सड़क हादसा, फोरलेन पर खड़े डंपर से कार टकराई; दो लोगों की मौत
 
SDRF और सिविल डिफेंस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार शाम अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा, लेकिन रविवार सुबह से फिर से तलाश शुरू की गई। अब तक लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है, हालांकि महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
 
प्रशासन और स्थानीय लोगों की अपील
घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बनास नदी के रपटों पर पानी के बहाव के दौरान पार न करें, क्योंकि इस मौसम में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है और हादसों की संभावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Accident: NH-25 पर भीषण सड़क हादसा, जोधपुर से बालोतरा आ रही बस पलटी; एक युवक की मौत, कई घायल  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें