फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहुंचे रणथंभौर, टाइगर सफारी का लिया आनंद

Sun, 01 Feb 2026 08:23 AM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सवाई माधोपुर

राजस्थान सरकार के वाणिज्य, उद्योग एवं खेल मंत्री (कैबिनेट मंत्री) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शनिवार को सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शाम की पारी में रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी का आनंद लिया। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के काफिले की गाड़ियां रणथंभौर के गणेश धाम से होते हुए जोगी महल गेट पहुंचीं। यहां से वे अपने परिवार के साथ खुली जिप्सी में सवार हुए और रणथंभौर के जोन नंबर तीन में टाइगर सफारी के लिए रवाना हुए।

बाघिन रिद्धि और शावकों के हुए दीदार

सफारी के दौरान कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और उनके परिवार को बाघिन रिद्धि और उसके शावकों के दीदार हुए। बाघिन और उसके शावकों की अठखेलियां देखकर मंत्री और उनके परिवार के सदस्य खासे रोमांचित नजर आए।

ये भी पढ़ें: अवैध विस्फोटक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, पांच दिनों की मिली रिमांड

निजी दौरे पर पहुंचे थे रणथंभौर, रखा गया गोपनीय

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर रणथंभौर आए थे। इसी कारण प्रशासन की ओर से इस दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें