फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: करौली-सवाई माधोपुर के किसानों से होगी चर्चा, पानी छोड़ने पर बनेगी सहमति

Thu, 18 Jun 2026 12:29 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर के पांचना बांध के कमांड एरिया की नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन और विभिन्न स्तरों पर उठाई जा रही मांगों के मद्देनजर भरतपुर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर कानाराम, करौली जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा सहित दोनों जिलों के सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बीच दौरान पांचना बांध से जल वितरण, कमांड एवं कैचमेंट क्षेत्र के हितों, 39 गांवों के लिए की गई बजट घोषणा तथा वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने बताया कि सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए विवाद के शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मत समाधान के लिए करौली और सवाई माधोपुर जिले के किसानों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक 19 जून को संभागीय आयुक्त कार्यालय, भरतपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में दोनों जिलों के किसानों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा कर राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Dausa News: ट्रेलर ने पुलिस की बोलरो को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल; दो गंभीर घायलों को जयपुर किया रेफर गौरतलब है कि पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर कमांड क्षेत्र के किसान आंदोलनरत हैं। प्रशासन संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी पक्षों की सहमति से समाधान निकालने के प्रयास कर रहा है। प्रस्तावित बैठक में किसानों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें