फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: लेपर्ड की दस्तक से लोगों में दहशत, सीसीटीवी में कैद मूवमेंट, रातभर दहशत में रहे लोग

Wed, 25 Feb 2026 11:05 AM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सटे सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर में इन दिनों लेपर्ड की चहलकदमी आम होती जा रही है। रामलीला मैदान, डूंगरपाड़ा, 72 सीढ़ी स्कूल और राजबाग क्षेत्र में रात के समय लगातार लेपर्ड देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार बीती रात भी 72 सीढ़ी स्कूल के पास एक लेपर्ड नजर आया, जिसके बाद वह रामलीला मैदान की ओर जाता दिखाई दिया। यहां एक गाय के बछड़े पर हमले की भी सूचना है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार रात को भी इसी इलाके में लेपर्ड की मूवमेंट देखी गई। मंगलवार देर रात केरल पंसेरी बालाजी मंदिर के पीछे से तेज गुर्राहट की आवाज सुनाई देने से लोग सहम गए।

ये भी पढ़ें: Banswara News: व्यापारी को धमका कर ब्लैकमेलिंग और लाखों की उगाही का खेल, हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

इलाके के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी लेपर्ड का मूवमेंट कैद हुआ है। लगातार हो रही दस्तक से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है और उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले नीम चौक इलाके में एक लेपर्ड ने 7 वर्षीय बालक विक्रम बंजारा पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। उस घटना के बाद वन विभाग ने संबंधित लेपर्ड को पकड़कर अन्यत्र छोड़ दिया था। अब एक बार फिर पुराने शहर में लेपर्ड की सक्रियता बढ़ने से लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें