फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranthambore Tiger Reserve: झील में मची उथल-पुथल, 45 मिनट झटपटाता रहा जबड़े में फंसा मगरमच्छ, देखें वीडियो

Thu, 11 Dec 2025 07:01 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमधोपुर

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व यूं तो टाइगर साइटिंग को लेकर देश-दुनिया में जाना जाता है। रणथंभौर में टाईगर साइटिंग के साथ ही कभी कभार ऐसे दुर्लभ दृश्य देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर टाइगर सफारी पर आने वाले सैलानी भी अचरज में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक नजारा आज रणथंभौर के जोन नंबर तीन में देखने को मिला, जहां दो मगरमच्छों के बीच जबरदस्त आपसी जंग दिखाई दी। दो मगरमच्छ के बीच हुई आपसी लड़ाई को देखकर पार्क भ्रमण पर गये पर्यटक खासा रोमांचित हो उठे।

रणथम्भौर के जोन नंबर तीन के लेक एरिया में दो मगरमच्छ एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। आपसी लड़ाई में एक मगरमच्छ ने दूसरे प्रतिद्वंद्वी मगरमच्छ को करीब 45 मिनट तक अपने जबड़ों में जकड़े रखा। इस दौरान पानी में जोरदार पलटियों से पूरे तालाब में हलचल और दहशत मच गई। हालांकि सफारी का समय पूरा होने के चलते पर्यटकों को इस पूरी लड़ाई के अंत का नजारा देखने को नहीं मिला और पर्यटक अंतिम स्थिति को नहीं देख पाए।

ये भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, बवाल के डर से 30 परिवारों ने घर छोड़ा; किसानों ने क्या चेतावनी दी?

इस पूरी घटना को कुछ पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। बिग कैट सफारी के निदेशक विजय सिंह मीणा और वेदांता ग्रुप की प्रिया अग्रवाल ने कैमरे में कैद में कर लिया। गौरतलब है कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ में टाइगर टेरेटोरियल फाइट, साउथ बीयर फाइट, लेपर्ड फाइट के बाद अब क्रोकोडायल फाइट भी पर्यटकों को देखने को मिल रही है। जिसे देखकर पर्यटक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में मगरमच्छ की संख्या करीब 475 के आस पास है।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें