फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: 'अफसर अब उनकी बात नहीं सुनते' गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा डोटासरा पर निशाना

Video Updated Fri, 28 Nov 2025 01:08 PM IST

श्रीगंगानगर जिले के गांव डुंगरसिंहपूरा में आयोजित 152वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि जब डोटासरा सरकार में थे, तब वे अफसरों पर दबाव डालकर सही और गलत दोनों तरह के काम करवाते थे, लेकिन अब वे सत्ता में नहीं हैं, इसलिए अफसर उनकी बातों को अनसुना कर देते हैं। इसी वजह से डोटासरा को अब प्रदेश में ‘अफसरशाही’ दिख रही है। कार्यक्रम के दौरान गांव के 152वें स्थापना दिवस पर विशेष डाक टिकट जारी किया गया और समारिका का भी विमोचन किया गया। इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए शेखावत ने कहा कि किसी गांव की स्थापना दिवस पर डाक टिकट जारी होना एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि भारत को समझना है तो गांवों की वास्तविकता को समझना होगा, क्योंकि असली भारत गांवों में बसता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें