राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संकेत दिए हैं कि, सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और दोनों के खेमों के बीच चली आ रही खींचतान पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पार्टी इन विवादों का निपटारा कर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना चाहती है। ताकि एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी सरकार की परिपाटी को तोड़कर कांग्रेस सरकार राजस्थान में रिपीट करवाने में एकजुट होकर जुटा जा सके।