फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत की जादूगरी, फिर लगेगा 'पायलट' पर ब्रेक?

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 24 Sep 2022 03:53 PM IST

क्या सचिन पायलट का वह इंतजार खत्म हो गया है, जिसका वह पिछले विधानसभा चुनाव से ही इंतजार कर रहे थे। क्या अब उनके सब्र की घड़ियां बीत गई हैं और फल मिलने ही वाला है? अशोक गहलोत के बाद राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री सचिन पायलट ही बनेंगे। ये लगभग तय हो गया है कि, सचिन पायलट ही अशोक गहलोत की जगह ले रहे हैं और राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट को हाईकमान से संदेश मिल चुका है। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजस्थान की कुर्सी पायलट को मिल सकती है। अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे या नहीं ये फैसला कांग्रेस आलाकमान को ही करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें